ब्रेकिंग
Balen Shah vs India: बालेन शाह का भारत विरोधी रुख? नेपाल का पीएम बनते ही 45 दिनों में लिए ये कड़े फै... Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि... Safest UPI App in India: भारत में कौन सा UPI पेमेंट ऐप है सबसे सुरक्षित? जानें सही जवाब PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने किया कुंभाभिषेक, गूंजा 'हर-हर महादेव' Mandira Bedi Fitness: 54 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं मंदिरा बेदी? खुद बताया अपनी 'टोंड बॉडी' का... Toll Tax Rules: देश में खत्म होंगे टोल बैरियर, हाईवे पर 120 की स्पीड में कटेगा टैक्स; गुजरात से शुरु... Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों... Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: PM मोदी की अपील- छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिल... हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ...
मनोरंजन

Bigg Boss 14: सलमान खान को आया अर्शी खान पर गुस्सा, अभिनव शुक्ला और कविता कौशिक पर भी झल्लाए

नई दिल्लीl बिग बॉस के हालिया प्रोमो में सलमान खान को अर्शी खान और अभिनव शुक्ला और कविता कौशिक की लड़ाई पर गुस्सा होते देखा जाएगाl दरअसल बिग बॉस का वीकेंड का वार एपिसोड में अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक, कविता कौशिक और रोहित विश्वास के बीच जबरदस्त बहस होती देखी जाएगीl इसके बाद सलमान खान को अपना गुस्सा जाहिर करते हुए देखा जाएगाl इन चारों के अलावा सलमान खान का गुस्सा अर्शी खान भी फूटेगा जो कि अभी हाल ही में घर में चैलेंजर्स के तौर पर गई हुई हैंl

प्रोमो में सलमान खान अर्शी खान पर एक सरकास्टिक कमेंट करते हुए नजर आते हैंl इसके बाद अर्शी खान, ‘सलमान खान से कहती है, मुझे पता थाl आप मुझपर आएंगे और मुझे जिल्लत के लड्डू खिलवाकर ही रहेंगेl’ वह सलमान खान से कहती है कि वह मजाक कर रही थीl इसके बावजूद सलमान खान उनसे बात नहीं करते हैंl इसके बाद सलमान खान का गुस्सा अभिनव और रुबीना पर भी फूटता हैl वे दोनों कविता और उनके पति रोनित से लड़ रहे होते हैंl

रुबीना कविता से अभिनव की बुराई करने के बारे में बात करती हैl रोनित दावा करते है कि कविता कौशिक ने उन्हें बताया है कि अभिनव शुक्ला और कविता कौशिक की दोस्ती क्यों टूटीl इसपर कविता ने कहा कि अभिनव उन्हें अश्लील मैसेज भेजा करते थेl इसके बाद उन्होंने पुलिस से उनकी शिकायत करने की बात भी कही थीl इस पर अभिनव कहते है, ‘मैं वह मैसेज देखना चाहता हूंl’

अभिनव कविता कौशिक पर आरोप लगाते है कि वह रुबीना को धमकी दे रही थीl वह कहते है, ‘आपको लगता है कि कोई मेरी पत्नी को शारीरिक तौर पर धमकी देगा और मैं चुपचाप बैठकर देखता रहूंगाl’ इस पर कविता के पति रोनित भी इसी भाषा में बात करते हैंl एक दूसरे से लड़ता देख सलमान खान अपना सूट उतार देते हैं और सभी से चुप रहने के लिए कहते है और कहते है, ‘क्या खिलवाड़ बना के रखा है, गंदा है यहl’

Related Articles

Back to top button