ब्रेकिंग
झारखंड JSSC CGL परीक्षा घोटाले में सीआईडी का बड़ा खुलासा, पैसे के साथ सरकारी नौकरी के बदले शादी करान... अकवान तूफान के प्रभाव से झारखंड में बिगड़ा मौसम का मिजाज, घने कोहरे और धुंध के कारण जनजीवन और हवाई स... लातेहार के बरवाडीह रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके... धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के साम्राज्य पर कसा शिकंजा, एनआईए ने भाई गोपी खान और साले ऋतिक ... धनबाद में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं, मरीजों को ऑटो और टोटो के सहारे... झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का चौथा दिन जारी, खराब मौसम के बीच स्वास्थ्... नई दिल्ली में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाया झारखंड पवेलियन, पारंपरिक हथकरघा और स... गुरु नानक जयंती शोभायात्रा को लेकर रांची यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, कई प्रमुख मार्गो... झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 25-26 नवंबर से, MMDR और SIR के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष... न्यायिक व्यवस्था में एआई सहायक हो सकता है लेकिन न्यायाधीशों के विवेक का विकल्प नहीं: चीफ जस्टिस अल्प...
देश

शराब की बोतल पर राष्ट्रपिता की तस्वीर छापने के लिए इजरायली कंपनी पर हो कार्रवाई: नायडु

नई दिल्लीः राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडु ने आज सदन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर को निर्देश दिया कि इजरायल की शराब बनाने वाली उस कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जिसने बोतल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर छापी है।

सदन में यह मामला आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने उठाया और संबंधित कंपनी को भारत में कारोबार की अनुमति नहीं देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस कंपनी के सारे उत्पाद बाजार से हटा दिये जाने चाहिए। उनकी इस मांग का सभापति सहित पूरे सदन ने एक स्वर से समर्थन किया। श्री नायडु ने सदन में मौजूद श्री जयशंकर को इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत आपत्तिजनक है और इसे इजरायल सरकार के समक्ष उठाया जाना चाहिए।

इससे पहले सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सरकार महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाने जा रही है। उनका चेहरा पूरे विश्व में अहिंसा के लिए पहचाना जाता है। शराब की बोतल पर गांधी की तस्वीर छापना उनका अपमान है। सरकार को इस संबंध में ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि इजरायल की शराब बनाने वाली एक कंपनी ने बोतल पर महात्मा गांधी की विकृत तस्वीर छापी है। यह उनका अपमान है। गांधी जीवन भर शराब के विरोधी रहे। उन्होंने कहा कि सरकार को इस कंपनी को भारत में कारोबार करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए और संबंधित उत्पाद को बाजार से हटाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button