ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

बिहार: विधानसभा में हंगामा, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

पटनाः बिहार में एक्यूट इंसेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) का मुद्दा बिहार विधानमंडल के मनसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा में उठा। मंगलवार को सदन के बाहर और अंदर विपक्षी दलों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बिहार विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ होने के पूर्व सदन के बाहर भाकपा-माले के विधायकों ने बैनर-पोस्टर लेकर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। इसके बाद जब सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई तब सदन के अंदर राजद के सदस्यों ने भारी हंगामा शुरू कर दिया।

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सदस्यों से सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की, लेकिन सदस्य स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए हंगामा करते रहे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। गौरतलब है कि एईएस के मुद्दे पर सोमवार को सदन में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार की ओर से जवाब दे चुके हैं। बिहार के मंत्री और भाजपा के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि राजद बच्चों की मौत पर राजनीति कर रही है। बच्चों की मौत का सभी लोगों को दुख है। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के कारण राज्य की कई मांओं की गोद सुनी हुई हैं। ऐसे में उनका मंत्रिमंडल में बने रहना सही नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button