ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

फोनी तूफान से निपटने में ओडिशा सरकार के काम की लोकसभा में हुई जमकर तारीफ

दिल्ली: खतरनाक फोनी तूफान से निपटने में ओडिशा की बीजू जनता दल (बीजद) सरकार के प्रयासों की लोकसभा में मंगलवार को तारीफ की गई। शून्यकाल में बीजद के चंद्रेश्वर साहू ने यह मामला उठाया और कहा कि राज्य लगातार समुद्री तूफान की चपेट में आता है और वहां इस तरह की घटनाएं आमतौर पर होती रहती हैं। इस बार फोनी तूफान आया था और उसके कारण होने वाले नुकसान से बचने के लिए राज्य सरकार ने जो प्रयास किये उसकी संयुक्त राष्ट्र तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान बिजली लाइनों को होता है। इससे न सिर्फ बिजली विभाग को नुकसान होता है बल्कि लोगों को भी बिजली की भारी किल्ल्त होती है। उन्होंने कहा कि इस संकट से बचने के लिए बिजली लाइनों को भूमिगत बिछाने की जरुरत है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसके लिए एक हजार करोड रुपए की राशि भी दी है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से इसके लिए विशेष अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। चंद्रेश्वर साहू ने जैसे ही अपनी बात समाप्त की तो अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि हाल में आए तूफान से होने वाली तबाही से बचने के लिए ओडिशा सरकार और केंद्र सरकार ने जो उपाय किए वे काबिलेतारीफ हैं और इसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। इसके लिए केंद्र तथा राज्य सरकार दोनों धन्यवाद के पात्र हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button