ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
देश

सपा सांसद ने उठाया भीड़ द्वारा हत्या का मुद्दा, लोकसभा में हुआ हंगामा

नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने झारखंड और कुछ अन्य स्थानों भीड़ द्वारा हत्या का मुद्दा मंगलवार को लोकसभा में उठाया तो भाजपा के सदस्यों ने उनका विरोध किया जिसको लेकर सदन में हंगामा हुआ। उत्तर प्रदेश के संभल से सांसद बर्क ने शून्यकाल में कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए चिंता की बात है कि इस समुदाय के लोगों की भीड़ द्वारा की हत्या कर दी जा रही है। अभी हाल ही में झारखंड में एक युवक की हत्या हुई और फिर पश्चिम बंगाल और दूसरे स्थानों पर इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं।

इस पर सत्तापक्ष के कई सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और बर्क पर राजनीति करने का आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेस, द्रमुक और कुछ अन्य विपक्षी दलों के कई सदस्य भी खड़े हो गए और उन्हें यह कहते सुना गया कि भाजपा के लोग सपा सदस्य को बोलने नहीं दे रहे हैं। विपक्ष की तरफ से कई सदस्यों को यह कहते हुए भी सुना गया कि बर्क को अपनी बात रखने का मौका दिया जाए। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बर्क से कहा कि अगर आप चर्चा चाहते हैं तो नोटिस दीजिए। बिरला के हस्तक्षेप के बाद सदन में हंगामा थमा और फिर उन्होंने शून्यकाल आगे बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button