ब्रेकिंग
Safest UPI App in India: भारत में कौन सा UPI पेमेंट ऐप है सबसे सुरक्षित? जानें सही जवाब PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने किया कुंभाभिषेक, गूंजा 'हर-हर महादेव' Mandira Bedi Fitness: 54 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं मंदिरा बेदी? खुद बताया अपनी 'टोंड बॉडी' का... Toll Tax Rules: देश में खत्म होंगे टोल बैरियर, हाईवे पर 120 की स्पीड में कटेगा टैक्स; गुजरात से शुरु... Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों... Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: PM मोदी की अपील- छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिल... हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप Murder News: पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, इंस्टाग्राम वाली खूनी प्रे...
देश

इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, पार्टी प्रमुख बनाए रखने की मांग को लेकर कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन

नई दिल्लीः राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहें, इस मांग को लेकर मंगलवार को पार्टी मुख्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में वह लोग भी शामिल थे जिन्होंने राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। प्रदर्शन करने वालों में दिल्ली के पार्टी नेता राजेश लिलोथिया, शोभा ओझा और जगदीश टाइटलर शामिल रहे।

लिलोथिया ने आईएएनएस से कहा, ‘हमारी मांग है कि राहुल जी को अपने पद पर बने रहना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि लोकसभा में मिली हार की जिम्मेदारी पार्टी के सभी नेताओं की है और गांधी को अकेले दोषी नहीं ठहराया जा सकता। इससे एक दिन पहले ही पांच कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राहुल से मुलाकात की थी और उनसे आग्रह किया था कि वह कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व करें। कांग्रेस द्वारा सिर्फ  52 लोकसभा सीटें जीतने के बाद गांधी ने पार्टी प्रमुख का पद छोड़ने की पेशकश की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button