ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

मुसीबत में पड़ी टीम इंडिया को गावस्कर की सलाह, शमी की जगह इस गेंदबाज को टीम में शामिल करो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान व टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब अगले तीन टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। विराट के नहीं खेलने से टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर कितना असर पड़ेगा इसके बारे में सबको पता है तो वहीं पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल होने की वजह से तेज गेंदबाज मो. शमी भी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अब टीम में विराट और शमी जैसे दिग्गज खिलाड़ी नहीं होंगे तो इसका असर टीम के प्रदर्शन पर जरूर पड़ेगा, लेकिन अब टीम इंडिया को बेहतरीन विकल्प की तलाश करनी होगी।

अगले तीन टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे के हाथ में होगी और वो किस तरह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी करते हैं ये उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। शमी के नहीं रहने से टीम की गेंदबाजी भी कमजोर हो जाएगी और ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सलाह दी है कि अगर शमी टीम में नहीं हैं तो उनकी जगह इशांत शर्मा को जल्द से जल्द टीम में शामिल किया जाए। गावस्कर ने कहा कि, शमी का टेस्ट सीरीज से बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है। उनके अंदर विकेट लेने की काबिलियत है और वो अपने बाउंसर और यॉर्कर से विरोधी बल्लेबाजों को मुसीबत में डाल देते हैं। उनका नहीं खेलना सच में बड़ी समस्या है और ऐसे में इशांत शर्मा को ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना चाहिए।

गास्वकर ने कहा कि, अगर इशांत शर्मा फिट हैं तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना कर देना चाहिए। अगर वो एक दिन में 20 ओवर फेंक सकते हैं तो उन्हें कल ही वहां के लिए रवाना कर देना चाहिए जिससे कि वो सिडनी टेस्ट के लिए उपलब्ध रह सकें। आपको बता दें कि भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा और ये मुकाबला मेलबर्न में होगा। इसके बाद तीसरा टेस्ट मैच सिडनी में खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button