ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
मनोरंजन

खुद रेप के आरोपी करण ओबेरॉय ने इंस्पेक्टर के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, पढ़ें पूरी खबर

रेप मामले के चलते टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता करण ओबेरॉय को हिरासत में ले लिया गया था। जिसकी वजह से करण ओबेरॉय को जेल जाना पड़ा था। लेकिन करण पर लगा आरोप फिलहाल फर्जी निकलता दिखा। फिलहाल करण को मुंबई हाईकोर्ट से जमानत भी मिल गई थी।

बताते चलें कि पुलिस हिरासत से रिहा होने के तीन हफ्ते बाद करण ओबेरॉय ने इस मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर दीपक सोनवणे के खिलाफ केस दर्ज किया है। करन का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उनके खिलाफ गलत रिपोर्ट पेश की, एक रिपोर्ट की मानें तो इंस्पेक्टर ने एकतरफा तरीके से करण पर आरोप साबित करने की कोशिश की। करण के वकील दिनेश तिवारी ने मुंबई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में ये केस दर्ज कराते हुए मांग की कि उस पुलिस इंस्पेक्टर पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

मीडिया संस्था से खास बातचीत करते हुए करण ने बताया कि, सोनावणे और उनकी टीम ने करन का लैपटॉप और फोन जब्त कर लिया था। जबकि सोनावणे ने रिपोर्ट में दावा किया था कि करन का फोन और लैपटॉप पुलिस ने नहीं लिया था, करण ने कहा, शिकायत के एक महीने बाद भी जांच के लिए शिकायतकर्ता महिला का फोन सीज़ नहीं किया गया था। करण की इन सभी बातों को इंस्पेक्टर सोनावणे ने गलत बताया है, बता दें कि एक महिला ने करन पर आरोप लगाया था कि करन ने शादी का झांसा देकर उनका रेप किया और उसका वीडियो बनाया। इसके बाद करण ने वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल किया और पैसे वसूलने की कोशिश की, महिला ने इस मामले में FIR दर्ज करवाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button