ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
खेल

ICC ने दिया महेंद्र सिंह धौनी को दशक का सबसे बड़ा सम्मान, मिला ये बड़ा अवार्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने इस साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा की। दुनिया के महानतम कप्तानों में शुमार धौनी ने क्रिकेट की दुनिया पर एक दशक तक राज किया। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसल ने इस चैंपियन कप्तान को खेल भावना का परिचर देने से लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। आइसीसी ने उनको ICC Spirit of Cricket Award of the Decade अवार्ड के लिए चुना है।

दुनिया के सफलतम कप्तानों में शामिल धौनी को खेल भावना के लिए भी जाना जाता है। वह क्रिकेट इतिहास से सबसे शांत कप्तानों में गिने जाते हैं। मैदान पर धौनी को बहुत ही कम मौकों पर अपना आपा खोते देखा गया। इसी चरित्र की वजह से वर्ल्ड क्रिकेट में धौनी को कैप्टन कूल का नाम दिया गया था। सोमवार को आइसीसी ने धौनी के उनके खेल भावना के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना

आइसीसी अवार्ड की जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए बोर्ड की तरफ से धौनी को ICC Spirit of Cricket Award of the Decade चुने जाने की घोषणा की। साल 2011 में इंग्लैंड के नॉटिंघम में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान रन आउट होने के बाद भी भारतीय कप्तान ने इयान बेल को वापस बुलाया था। फैंस ने धौनी के इस कदम को सराहा और उनको यह सम्मान पाने का हकदार बनाया।

धौनी दुनिया के एक मात्र कप्तान हैं जिन्होंने आइसीसी के तीन बड़े टूर्नामेंट में अपनी टीम को चैंपियन बनाया। दो विश्व कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भारतीय टीम ने धौनी की कप्तानी में हासिल किया था। साल 2007 में भारत ने टी20 विश्व कप जीता था जबकि 2011 में वनडे विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं 2013 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती।

Related Articles

Back to top button