ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
खेल

Copa America 2019: मेसी का टूटा सपना, अर्जेंटीना को मात देकर फाइनल में पहुंचा ब्राजील

फुटबाल के स्टार प्लेयर लियोनेल मेसी का अपने देश की सीनियर टीम के साथ खिताब जीतने का सपना मंगलवार को एक बार फिर टूट गया। कोपा अमेरिका-2019 के सेमीफाइनल में यहां अर्जेटीना को ब्राजील ने 2-0 से शिकस्त दी। मेजबान टीम की ओर इस अहम मैच में गेब्रियल जीसस ओर रोबटरे फिर्मिनो ने गोल दागा। बीबीसी के अनुसार, मेसी ने इस पूरे टूर्नामेंट में केवल एक गोल किया और वो भी पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए आया। अर्जेटीना ने आखिरी बार 1993 में कोपा अमेरिका का खिताब जीता था। पिछले साल उसे फाइनल में चिली के खिलाफ हार ङोलनी पड़ी थी।

मैच की शुरुआत ब्राजील के लिए दमदार रही। पहले मिनट से ही मेजबान टीम ने अटैक करने का प्रयास और उसे 19वें मिनट में सफलता मिली। जीसस ने शानदार गोल करते हुए मेजबान टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद, दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अर्जेटीना के मुख्य कोच ने इस मैच के लिए पाउलो डिबाला को भी टीम में शामिल किया। पहला हाफ समाप्त होने से पहले मेहमान टीम ने प्रयास तो जरूर किए, लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई।

अर्जेटीना ने दूसरे हाफ में शुरुआत से अटैकिंग अप्रोच अपनाई, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। स्ट्राइकर सजिर्यो ने गोल करने का एक शानदार प्रयास किया और गेंद गोल पोस्ट से लगकर वापस आ गई। मैच के 71वें मिनट में मेजबान टीम ने शानदार मूव बनाया। फिर्मिनो को मौका मिला और गोल करते हुए उन्होंने अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button