ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
खेल

World Cup : इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड वाले मैच में पाकिस्तानी दर्शक इस टीम के जीतने की मांग रहे दुआ

चेस्टर ली स्ट्रीट : आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने अंतिम लीग मैच में मेजबान इंग्लैंड यहां रिवरसाइड क्रिकेट ग्राउंड पर न्यूजीलैंड का सामना करेगी। इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मैच में पाकिस्तानी दर्शक भी न्यूजीलैंड की टीम का सपोर्ट करते नजर आ सकते हैं, क्योंकि अगर कीवी टीम यह मैच जीतती है तो फिर पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी। भारत के खिलाफ मिली शानदार जीत से उत्साहित इंग्लैंड इस मुकाबले में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करना चाहेगी।मेजबान टीम अगर यह मुकाबला हार जाती है और पाकिस्तान की टीम अगर बांग्लादेश को हरा देती है तो फिर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

वहीं, दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम अगर इंग्लैंड के हाथों यह मैच गंवा देती है तो फिर बांग्लादेश और पाकिस्तान, दोनों के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। इंग्लैंड की टीम को श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन, टीम ने इस आलोचनाओं को सकारात्मक रूप से लेते हुए भारत के खिलाफ शानदार वापसी की और उसे 31 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने भारत की मजबूत गेंदबाजी के खिलाफ टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। बेयरस्टो के बेहतरीन शतक की मदद से इंग्लैंड ने 338 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

बल्लेबाजी के अलावा टीम ने गेंदबाजी विभाग में भी अच्छा प्रदर्शन किया और भारत को पांच विकेट पर 306 रनों पर रोक दिया। अंकतालिका में इंग्लैंड की टीम इस समय आठ मैचों में 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम इतने ही मैचों में 11 अंकों के साथ इंग्लैंड से एक स्थान ऊपर तीसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड को पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों मैचों में टीम की बल्लेबाजी सही नहीं रही थी और अब वे इंग्लैंड के खिलाफ मैच में इसमें सुधार करना चाहेंगे।

टीमें :- न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्यरूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोलिन मनुरो, जिमी नीशम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रॉस टेलर।

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button