ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
देश

नेशनल मीडिया सेंटर के बाहर मिला संदिग्ध खिलौना, डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर के पास संदिग्ध हालात में पड़ी वस्तु को लेकर हंगामा मचा हुआ है। नेशनल मीडिया सेंटर कर्मियों की सूचना पर डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुंची दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।  वहीं, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी का कहना है कि संदिग्ध सामान प्लास्टिक का खिलौना था। किसी ने डस्टबीन में फेंक दिया था ।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 10 बजे के आसपास जानकारी मिलने पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र के बाहर जांच शुरू कर दी। इस दौरान जवानों ने एक पॉलिथीन में लिपटे एक खिलौने के आकार की वस्तु का अवलोकन किया। इसके बाद पूरे इलाके की जांच की गई और सबकुछ सामान्य पाया गया।

बता दें कि इससे पहले जनवरी के अंतिम सप्ताह में इज़राइली दूतावास के पास कम तीव्रता वाला एक धमाका हुआ था।  हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन इससे दहशत जरूर फैल गई थी। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर दूतावास के आसपास के क्षेत्र में खड़ी कई कारों की विंडस्क्रीन क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह विस्फोट दिल्ली के विजय चौक से ज्यादा दूर नहीं हुआ था, जहां ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह के दौरान भारतीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वीवीआइपी मौजूद थे।

इजरायल के राजदूत रॉन मलका ने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा था कि भारत और इजरायल के अधिकारियों के बीच पूर्ण सहयोग है। अभी तक, हमारी मजबूत धारणा यह है कि ये एक आतंकी हमला है जिसमें इजरायली दूतावास को निशाना बनाया गया। सौभाग्य से, किसी को भी चोट नहीं पहुंची।

Related Articles

Back to top button