ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

यूपी के 36 जिलों में बढ़ा कोरोना वायरस का संक्रमण, मरीजों की संख्या में 838 फीसद की बढ़ोतरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। एक महीने पहले राज्य में 2,017 संक्रमित थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 19,738 हो गई है। यानी 17,721 रोगी बढ़े हैं। इस प्रकार से राज्य में महीने भर में करीब 838 फीसद संक्रमित बढ़ गए हैं। लखनऊ में सबसे ज्यादा 6,283 रोगी हैं। इसके अलावा वाराणसी प्रयागराज कानपुर और गौतमबुद्ध नगर सहित 36 जिलों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते सितंबर, 2020 में जब संक्रमण अपने चरम पर था। 11 सितंबर को 7,103 रोगी मिले थे। अब फिर से चार हजार से ज्यादा रोगी मिलने लगे हैं।

उत्तर प्रदेश में बीते चौबीस घंटों में कोरोना से संक्रमित 4,164 नए रोगी मिले और 31 मरीजों की मौत हो गई। करीब सात महीने पहले सितंबर में जब संक्रमण अपने उफान पर था, तब एक दिन में लगभग इतने रोगी मिल रहे थे। 27 सितंबर, 2020 को 4,403 मरीज मिले थे। अभी तक एक दिन में रिकार्ड 7,103 मरीज 11 सितंबर, 2020 को मिले थे। अक्टूबर से लगातार रोगियों की संख्या में गिरावट दर्ज हो रही थी।

तीन मार्च, 2021 को जब केवल 77 रोगी मिले तो लगा कि संक्रमण थम जाएगा, लेकिन उल्टा इसने तेज रफ्तार पकड़ ली है। अब संक्रमण की रफ्तार 54 गुना तक बढ़ गई है। वहीं, इससे पहले 15 अक्टूबर को एक दिन में 36 लोगों की मौत हुई थी। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉक्टर डीएस नेगी और उनके स्टाफ के दो सदस्य भी संक्रमित हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश में 36 जिलों में संक्रमण बढ़ रहा है। लखनऊ में फिर 1,129 नए रोगी मिले और अब यहां प्रदेश में सबसे ज्यादा 6,283 रोगी हैं। राजधानी के अलावा कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी, आगरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, बलिया, लखीमपुर खीरी, मथुरा, शाहजहांपुर, बलिया, जौनपुर, आजमगढ़, हरदोई, रायबरेली, रामपुर, प्रतापगढ़, बस्ती, सुल्तानपुर, सोनभद्र, चंदौली, सीतापुर, उन्नाव, फीरोजाबाद, बदायूं, ललितपुर और बलरामपुर में कोरोना संक्रमित मिले हैं।

उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 19,738 हो गई है। अब तक कुल 6.25 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 6.01 लाख रोगी ठीक हो चुके हैं। अब तक 8,881 रोगियों की मौत हुई है। रविवार को 1.77 लाख लोगों की कोरोना जांच हुई। अब तक कुल 3.54 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button