ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

पहले पैदल यात्री को मारी टक्कर, फिर पुलिसकर्मी को 100 मीटर तक घसीटता ले गया बाइक सवार

कोलकाताः कोलकाता के बेकबगान इलाके के पास सड़क पर एक पैदल यात्री को टक्कर मारने के बाद घटनास्थल से भागने की फिराक में एक बाइक सवार व्यक्ति एक यातायात कांस्टेबल को लगभग 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यातायात कांस्टेबल तपन ओरांग को इस घटना में हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, फिलहाल वह यहां के एक पुलिस अस्पताल में भर्ती हैं।

खबरों के मुताबिक, एक बाइक सवार व्यक्ति ने सोमवार रात करीब 10.45 बजे क्वेस्ट मॉल के सामने सैयद अमीर अली एवेन्यू पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गये इस पर ओरांग ने बाइक सवार व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन ओरांग बाइक से लगभग 100 मीटर तक घसीटता चला गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।

अधिकारी ने बताया कि शहर के काराया पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेजों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोलकाता के पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा ने मंगलवार शाम ओरांग से अस्पताल में मुलाकात की और उनके प्रयासों की सराहना की। सोमवार रात इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक यातायात कांस्टेबल ने बताया कि ओरांग ने बाइक सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया था क्योंकि उसने हेलमेट नहीं पहना था।

उन्होंने कहा, ‘बाइक सवार ने उनके इशारे को नजरअंदाज कर दिया और भागने की कोशिश करते समय एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी। उसके बाद ओरांग ने पीछे से उस बाइक को रोकने की कोशिश की। रुकने के बजाय, वह सड़क पर लगभग 100 मीटर तक ओरांग को घसीटते हुये आगे बढ़ गया। हमने उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button