ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले में सिकंदरबाद के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब ने जमकर कहर बरपाया है। यहां जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग की हालत नाजुक बनी हुई है। इन सभी ने गांव में ही बिक रही शराब खरीदी थी।

चार की मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है जबकि उन पांचों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अभी शराब बेचने वाला कोई भी पकड़ में नहीं आया है। इस मामले में चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने निलंबित ने कर दिया है।

जिले के गांव जीतगड़ी निवासी 35 साल के सतीश, 40 साल के कलुआ, रंजीत तथा 60 साल के सुखपाल सहित नौ लोगों ने गांव में ही एक ग्रामीण से शराब खरीदी थी। रात को शराब पीने के बाद यह सभी अपने अपने घर जाकर सो गए। बताया जा रहा है कि आधी रात के बाद इन सबकी हालत बिगड़ने लगी।

इनमें से सतीश, कलुआ, रंजीत तथा सुखवाल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जबकि बाकी पांच को अस्पताल ले जाएगा पांचो की हालत भी नाजुक है जिन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहरीली शराब सेवन से हुई मौत के बाद यहां से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया।

पुलिस और प्रशासनिक टीम गांव पहुंच गई और परिवार से पूरी घटना की जानकारी लेने में जुट गई है। शराब को बेचने वाला अभी पकड़ से बाहर है। वहीं अस्‍पताल में भर्ती ग्रामीणों में पन्ना लाल, अजय, गजेसिंह,पंकज, मनोज, ओमवीर और नवीन शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button