ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
मनोरंजन

Bigg Boss 14: जैस्मीन भसीन के शो से निकलते ही रुबीना दिलैक को हुआ पछतावा, इस वजह से मांगी माफी

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 के घर में टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक और जैस्मीन भसीन काफी चर्चा में रहीं। रविवार को जैस्मीन शो से निकल गई हैं। सलमान खान के आधे शो में इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच काफी अच्छे संबंध देखने को मिले थे, लेकिन धीरे-धीरे जैस्मीन और रुबीना के बीच काफी गलतफहमियां बढ़ गई थीं। बहुत बार शो के अंदर किसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद भी देखने को मिला था, लेकिन अब जैस्मीन के बिग बॉस 14 से निकल जाने पर रुबीना ने उनसे माफी मांगी है।

दरअसल रविवार को वीकेंड का वार के दौरान जब जैस्मीन भसीन बिग बॉस 14 के घर से निकलनी तो सभी घरवाले काफी भावुक हो गए थे। हर किसी की आंखों में आंसू नजर आए थे। वहीं जैस्मीन के बिग बॉस 14 से निकलने के बाद रुबीना दिलैक राखी सावंत से बात करती हैं और कहती हैं कि उन्हें जैस्मीन के जाने का बुरा लग रहा है। उन्हें इस बात के लिए काफी पछतावा है कि वह जाते समय जैस्मीन को कुछ कह नहीं पाईं। उन्होंने कहा कि 100 दिन साथ रहने के बाद वह एकदम से निकल गईं। यह बहुत हैरान कर देने वाला है।

इसके बाद रुबीना दिलैक राखी सावंत से कहती हैं कि वह शो खत्म होने के बाद जैस्मीन के साथ अपनी सभी गलतफहमियों को दूर करेंगी। साथ ही रुबीना जैस्मीन के बिग बॉस 14 के घर से बेघर होने पर काफी बुरा महसूस करते हुए रोने लगती हैं। वह जैस्मीन से माफी मांगते हुए कहती हैं, ‘मुझे माफ कर देना।’ आपको बता दें कि रियलिटी शो बिग बॉस 14 धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में शो के अंदर ढेर सारा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है।

इस बार वीकेंड का वार से बिग बॉस 14 की चर्चित कंटेस्टेंट जैस्मीन भसीन शो से बाहर हो गई हैं। ऐसे में शो का विजेता कौन होगा इसको लेकर सारे समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं। जैस्मीन भसीन के बिग बॉस 14 से निकलने पर शो में मौजूद उनके ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी खूब रोए थे। उनके अलावा खुद सलमान खान की आंखों में भी आंसू आ गए थे।

जैस्मीन भसीन बिग बॉस 14 का शुरुआत से हिस्सा थीं। शो में रहते हुए वह अपने खेल और रणनीति को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। वहीं बात करें रविवार को हुए वीकेंड का वार की तो जैस्मीन भसीन के शो में निकलने के अलावा सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास भी लगाई थी। उन्होंने रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और निक्की तंबोली को अपने बर्ताव के लिए फटकारते हैं।

Related Articles

Back to top button