ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

आर्थिक सर्वेक्षण पर बोले पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, क्षेत्रवार विकास दर को लेकर कुछ नहीं कहा

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने आर्थिक सर्वेक्षण को निराशाजनक बताया और कहा कि इसमें किसी भी क्षेत्र में वृद्धि का अनुमान व्यक्त नहीं किया गया है। चिदम्बरम ने बजट के एक दिन पहले गुरुवार को लोकसभा में पेश आर्थिक सर्वेक्षण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इससे साफ होता है कि सरकार खुद ही अर्थव्यव्यथा को लेकर आशावादी नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण आर्थिक परिद्दश्य के प्रति सरकार का आइना होता है, लेकिन यह सर्वेक्षण पूरी तरह से निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में क्षेत्रवार विकास दर को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण में 2019-20 के लिए वॉल्यूम दो के दूसरे अध्याय में अर्थव्यवस्था के सात प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। लेकिन यह नहीं कहा गया है कि अन्य क्षेत्रों की विकास दर क्या होगी। सर्वेक्षण में कहा गया है कि देश की अर्थव्यवस्था की दर सात प्रतिशत से कम रहने का अनुमान लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button