ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

राहुल गांधी को व्यस्त रखेंगे मानहानि के कई मामले

मुंबईः कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने खिलाफ देश भर में दर्ज मानहानि के कई मामलों में अदालत में पेशी की वजह से आने वाले दिनों में व्यस्त रहेंगे। गांधी गुरुवार को यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हुए और पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को कथित तौर पर संघ की विचारधारा से जोड़ने के लिये दर्ज कराए गए मामले में कहा कि वह दोषी नहीं हैं। कांग्रेस नेता अब इस मामले में मुकदमे का सामना करेंगे। मझगांव-सीवरी मजिस्ट्रेट अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के लिये 22 सितंबर की तारीख तय की है। गांधी को मुकदमे में आगे की सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत पेशी से छूट दी गई है।

राहुल गांधी निकटवर्ती ठाणे जिले के भिवंडी में भी मानहानि के एक अन्य मामले का सामना कर रहे हैं। यह मामला भी संघ के एक स्थानीय कार्यकर्ता द्वारा कथित तौर पर महात्मा गांधी की हत्या के लिये संघ को दोषी ठहराने पर दर्ज कराया गया है। वह पिछले साल जून में भिवंडी की अदालत के समक्ष पेश हुए थे और उस मामले में भी खुद को दोषी नहीं माना था। इसके बाद अदालत ने कांग्रेस नेता के खिलाफ भादंसं की धारा 499 मानहानि और 500 मानहानि के लिये दंडी के तहत आरोप तय किये थे। इस मामले में मुकदमा अभी शुरु नहीं हुआ है।

उनके वकील कुशल मोर ने कहा,‘‘गांधी महाराष्ट्र में मानहानि केी दो मामलों का सामना कर रहे हैं।’’ गांधी को अब इसके बाद बिहार और गुजरात की अदालतों में पेश होना है जहां उनके खिलाफ लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा और संघ के खिलाफ कथित तौर पर मानहानि का बयान देने के मामले दर्ज हैं। भाजपा नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि के मामले के सिलसिले में कांग्रेस नेता को छह जुलाई को पटना की एक अदालत में पेश होना होगा। राहुल गांधी के खिलाफ गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में भी मानहानि का मामला दर्ज है जहां उन्हें अभी पेश होना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button