ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

आम आदमी पार्टी के विधायक को मिली 6 महीने की जेल की सजा

नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) विधायक सोमदत्त को एक व्यक्ति पर हमला करने के लिए छह महीने के कारावास की सजा सुनाई।

सोमदत्त ने 2015 के विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़ दिया था।

अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी समय विशाल ने विधायक को सजा सुनाई। सोमदत्त सदर बाजार निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।

अदालत ने दो लाख का जुर्माना भी लगाया, जिसमें से एक लाख रुपये पीड़ित पंडित संजीव राणा को दिए जाएंगे। सोमदत्त को 29 जून को दोषी करार दिया गया था।

दिल्ली में 2015 के चुनावों के दौरान सोमदत्त  50 लोगों के साथ गुलाबी बाग गए और राणा के घर के दरवाजे की घंटी बजाई। जब राणा ने इस पर आपत्ति जताई, तो उन पर सोमदत्त के समर्थकों द्वारा हमला किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button