ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
देश

लालू यादव की हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से लाए गए दिल्ली, AIIMS में भर्ती

नई दिल्ली/रांचीः चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को शनिवार रात रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली में एक अधिकारी ने बताया, ”उन्हें एम्स के कार्डियोथोरेसिक सेंटर की कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती किया गया है।”

अधिकारियों ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के इलाज और उनकी तबीयत पर नजर रखने के लिये डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। एम्स के हृदय रोग संबंधी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर राकेश यादव उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। लालू प्रसाद (71) का झारखंड की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में विभिन्न रोगों का इलाज चल रहा था।

रिम्स के निदेशक डॉक्टर कामेश्वर प्रसाद ने इससे पहले कहा था, ”लालू प्रसाद को बीते दो दिन से सांस लेने में तकलीफ हो रही है। शुक्रवार को उन्हें निमोनिया से पीड़ित पाया गया। उनकी आयु को ध्यान में रखते हुए हमने डॉक्टरों की सलाह पर बेहतर इलाज के लिये उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भेजने का फैसला किया है।”

लालू की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी वरिष्ठ नेता की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर शुक्रवार को विशेष विमान से रांची पहुंचे थे। परिवार ने रात में लालू से मुलाकात की थी। तेजस्वी ने पिता से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा था कि उनकी तबीयत चिंताजनक है। तेजस्वी ने शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात कर अपने पिता को दिल्ली ले जाने के लिये राज्य सरकार का सहयोग मांगा था।

Related Articles

Back to top button