देश
शशिकला के स्वास्थ्य में सुधार, लेने लगीं हैं सामान्य भोजन: मेडिकल बुलेटिन

बेंगलुरु। अन्नाद्रमुक से निष्कासित शशिकला के स्वास्थ्य में सुधार है। सोमवार को बैंगलोर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बताया, ‘शशिकला की हालत अभी स्थिर है और वे सामान्य तौर पर खाना खा रही हैं। इसके अलावा सहायता से उन्होंने चलना भी शुरू कर दिया है। कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत उनका इलाज जारी है। उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।’
आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद शशिकला 2017 से बेंगलुरु के परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में सजा काट रही थीं और अब उन्हें रिहा किया जाना था। शशिकला को 27 जनवरी को जेल से रिहाई मिलने वाली है।






