ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
खेल

PAKvsBAN : सरफराज का हसीन सपना, कहा- 600 रन बनाकर बांग्लादेश को 50 पर ऑलआउट करने की कोशिश करेंगे

लंदन : अंतिम लीग मैच में पाकिस्तान आज बांग्लादेश के सामने होगी। सेमीफाइलन में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ी जीत की जरूरत होगी, लेकिन अगर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी की तो फिर टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। ऐसे समय में जब पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जगह बनाने की संभावना कम दिखाई दे रही है, तब कप्तान सरफराज अहमद आशावादी बने हुए हैं और उनका कहना है कि टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपने आगामी मैच में 600 रन बनाने की कोशिश करेगी। पाकिस्तान के कप्तान ने माना कि विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले अंतिम लीग मैच में चमत्कार की जरूरत होगी।

बांग्लादेश के खिलाफ पिछले चार मैचों में हार झेलने वाले पाकिस्तान के कप्तान ने कहा, ‘‘जाहिर है हम यहां हर मैच को जीतने के लिए आये हैं। हम अंतिम लीग मुकाबले को जीत कर अपने अभियान को खत्म करना चाहेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सेमीफाइनल के लिए जो जरूरत है हम वह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन हमें वास्तविकता के साथ रहना होगा। अगर अल्लाह ने चाहा तो चमत्कार हो सकता है।’’ सरफराज ने कहा, ‘‘यह ऐसा है कि आप 600, 500, 400 रन बनाये और फिर उसी पिच पर विरोधी टीम को 50 रन पर आउट कर दे तब आप 316 रन के जरूरी अंतर से जीत सकते हैं, अगर आपको लगता है कि यह संभव है तो हम कोशिश कर सकते हैं।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button