ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

Online Food डिलीवर कंपनियों का सर्वे, रात 9 बजे बाद बढ़ती है इसकी डिमांड

रायपुर। घरों-घर गरमागरम ऑनलाइन फूड खूब परोसे जा रहे हैं। चाय से लेकर शाही पनीर के छप्पन भोग लिए डिलीवरी ब्वाय सड़कों पर दौड़ रहे हैं। युवाओं से लेकर पूरा परिवार तीज हो या घर पर किटी पार्टी, सब के लिए ऑनलाइन व्यंजन मंगवा रहे हैं। अब सवाल उठता है कि तमाम तरह के व्यंजनों में आखिर पंसद किया क्या जा रहा है। इन बातों को ध्यान में रखकर ऑनलाइन फूड डिलीवर कंपनियों ने राजधानी में सर्वे करवाया। सर्वे की रिपोर्ट के मुताबित सुबह, दोपहर, शाम और रात चार तरह की कैटेगरी में व्यंजनों को पसंद किया गया है।

इसमें सबसे ज्यादा चौकाने वाले नतीजे हैं पान। रात नौ बजे के बाद सबसे ज्यादा ऑनलाइन पान मंगवाया जा रहा है। इसकी किमत भी पांच दस रुपये नहीं बल्कि ग्राहक पच्चीस से लेकर सौ रुपये तक अदा कर रहे हैं।

ब्रेकफास्ट के समय खाना पसंद कर रहे ग्राहक

सर्वे रिपोर्ट में यह भी आंकड़े सामने आया है कि सुबह 10 से 11 बजे के बीच लोग ब्रेक फास्ट यानी नाश्ता के बजाए खाना आर्डर कर रहे हैं। राजधानी में लोग सुबह 10 बजे भी खाने का आर्डर कर रहे हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर कई रेस्टारेंट ने अपना खाना देने का समय भी बदल दिया है।

फूड आइटम में पहली पसंद बर्गर

ऑनलाइन फूड डिलीवरी में सबसे ज्यादा बर्गर की मांग की जा रही है। सर्वे में उल्लेखित किया गया है कि इसमें युवाओं की संख्या अधिक होने के कारण बर्गर की सबसे ज्यादा मांग की जा रही है। वहीं नाश्ते में साउथ इंडियन डिश यानी इटली, दोसा, सांभर, बड़ा और उत्थपम पसंद किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ी डिश में अंगारा रोटी और रखिया बड़ी पहली पंसद

सर्वे रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों में ग्राहकों ने रखिया बड़ी और अंगारा रोटी को यूनिक डिलीकेसेस श्रेणी में रखा है। साथ ही रिव्यू में कहा है कि प्रदेश के व्यंजन हटकर हैं। इनके स्वाद भी खूब पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि अंगारा रोटी ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में ही बनाई जाती है। वहीं राजधानी में तीन से चार जगहों पर छत्तीसगढ़ी पकवानों के रेस्तरां या फिर गढ़कलेवा खुल जाने के बाद इन व्यजंनों की काफी डिमांड आ गई है।

शंकरनगर और अवंति विहार में सबसे ज्याद आर्डर

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक ऑनलाइन फूड शंकरनगर और अवंति विहार में सबसे ज्यादा आर्डर किए जा रहे हैं। शंकर नगर को एक्टिव साइड माना गया है, वहीं अवंति विहार में 125 आइटम सिंगल आर्डर का रिकार्ड बना है।

– रायपुर में फूड डिलीवरी का सर्वे करवाया गया है। सभी आर्डर को देखने के बाद रिपोर्ट आई है। पूरे दिन को सुबह दोपहर, शाम और रात में बांटकर सर्वे किया गया है। इसमें नाश्ते की जगह पूरा खाना पसंद किया जा रहा है। युवाओं को सबसे ज्यादा बर्गर पसंद आ रहा है। वहीं देर शाम होने के बाद पान की सबसे ज्यादा मांग की जा रही है। – केविन जेर्वयर, सेल्स मैनेजर, जेमेटो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button