ब्रेकिंग
राष्ट्रपति ने दी मंजूरी: जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर को शपथ ग्रहण... दिल्ली दंगा: सत्ता परिवर्तन की 'खूनी साज़िश'! पुलिस के खुलासे ने राजनीतिक गलियारों में मचाया हड़कंप संजय सिंह ने BJP को घेरा: 'छठ पूजा में रुकावट डालने वालों का झूठ अब बेनकाब, छठी मैया से माफ़ी माँगे भ... बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने... फैन्स की धड़कनें तेज! भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर संकट के बादल, क्या 'रिजर्व डे' ही बचाएगा महामुका... रणवीर सिंह को सीधी चुनौती! ‘धुरंधर’ से भिड़ने वाले साउथ सुपरस्टार ने चला बड़ा दाँव, क्या बॉलीवुड एक्टर... साजिश का सनसनीखेज खुलासा! अलीगढ़ में मंदिरों पर 'I love Mohammad' लिखने वाले निकले हिंदू युवक, 4 गिर... मुंबई में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा: RA स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले सनकी आरोपी का पुलि... TikTok विवाद सुलझाने की अंतिम कोशिश? बैन हटाने के लिए चीन ने तैयार किया 'बड़ा प्रस्ताव', जल्द हो सकती... जीवन में चाहिए अपार सफलता? आज से ही ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुरू करें, जानिए 3 काम जो आपकी किस्मत बद...
देश

कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे को याद दिलाया शिवाजी महाराज का इतिहास

बेलगावी। कर्नाटक के दो उपमुख्यमंत्रियों ने सीमा विवाद का मुद्दा उठाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को घेरते हुए उन्हें शिवाजी महाराज के इतिहास की याद दिलाई है। ठाकरे को इतिहास मालूम नहीं है।

उपमुख्यमंत्री गोविंद करजोल ने कहा- कर्नाटक के थे शिवाजी महाराज के पूर्वज

उपमुख्यमंत्री गोविंद करजोल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शिवाजी महाराज के पूर्वज बेल्लियप्पा कर्नाटक के गडाग जिले के सोरातुर के रहने वाले थे। जब गडाग में सूखा पड़ा तो बेल्लियप्पा महाराष्ट्र चले गए थे। शिवाजी महाराज उस परिवार की चौथी पीढ़ी थे। उन्होंने कहा कि ठाकरे को याद रखना चाहिए कि जिस शिवाजी महाराज को आदर्श मानकर उन्होंने अपनी पार्टी का नाम रखा है, वह एक कन्नड़ ही थे।

कर्नाटक के मराठी भाषी क्षेत्र को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया जाए: करजोल

मालूम हो कि ठाकरे कर्नाटक के मराठी भाषी बहुल बेलगावी, कारवार और निप्पानी को महाराष्ट्र में मिलाने की मांग करते आ रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने हाल ही में कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक कर्नाटक के मराठी भाषी क्षेत्र को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया जाए। उनके इसी बयान से सीमा विवाद एकबार फिर से गरमा गया है। करजोल ने कहा कि ठाकरे अपने गठबंधन सरकार की अंदरूनी खींचतान से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का बयान दे रहे हैं

सावडी ने कहा- महाराष्ट्र सरकार सभी मसलों पर विफल रही

दूसरे उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावडी ने भी करजोल का समर्थन करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार सभी मसलों पर विफल रही है। उन्होंने कोरोना काल में भी लोकहित में कोई कदम नहीं उठाए, जिससे वे अपनी लोकप्रियता खो रहे हैं। उन्होंने 27 जनवरी को ही ठाकरे के बयानों पर पलटवार करते हुए मुंबई को ही कर्नाटक का हिस्सा बनाने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा होने तक केंद्र उसे केंद्र शासित प्रदेश घोषित करे। महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी जिले के प्रभारी मंत्री रमेश जरकीहोली ने भी दोनों उपमुख्यमंत्रियों का समर्थन किया है।

Related Articles

Back to top button