छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 12 जुलाई से, छह दिनी सत्र के लिए 946 सवाल

रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र के लिए सदस्यों ने कुल 946 सवाल लगाए हैं। सत्र 12 जुलाई से शुरू होकर 19 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान सदन की छह बैठकें होंगी। इसमें सरकार अनुपूरक बजट के साथ सात संशोधन विधेयक भी लाने की तैयारी में है। इधर, विपक्षी भी विभिन्न् मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे हॅै। सत्र के लिए प्रश्न लगाने वालों में सत्तास्र्ढ़ कांग्रेस विधायकों की संख्या अधिक है।
विधानसभा सचिवालय के अनुसार प्रश्न लगाने की निर्धारित समय सीमा में कुल 946 प्रश्न की सूचना प्राप्त हुई है। इसमें 495 तारांकित और 451 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल में सवालों की शुस्र्आत मुख्यमंत्री के विभाग से होगी। सरकार की तरफ से सत्र के दौरान चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश किए जाने की संभावना है।
अफसरों के अनुसार वित्त विभाग इसकी तैयारी में लगा हुआ है। इसके चार हजार करोड़ के आसपास का होने का अनुमान है। सरकार पंचायत एवं विकास विभाग, गृह, वित्त, उच्च शिक्षा और नगरीय प्रशासन के सात विधेयकों को संशोधन के लिए सदन में प्रस्तुत करेगी।