देश
छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक संवर्ग के 814 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में 814 पदों पर भर्ती होगी। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के 814 पदों पर भर्ती के लिए अनुमति प्रदान कर दी है।
राज्य शासन द्वारा अनुमति प्रदान किए जाने से जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के 814 पदों पर भर्ती की जा सकेगी।
कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पुलिस बल में भर्ती का वादा किया था। इसी क्रम में सरकार ने भर्ती की अनुमति दी है।
भाजपा सरकार में हुई पुलिस भर्ती का परिणाम जारी नहीं होने के कारण आवेदक आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच नए पदों की भर्ती की घोषणा से युवाओं में उम्मीद जगी है।