ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

रिंकू शर्मा के परिजनों से मिले मनोज तिवारी, बोले- एक के बाद एक हो रही हिंसक घटनाएं बड़ी साजिश का हिस्सा

नई दिल्ली। भाजपा के पूर्व दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को मंगोलपुरी में दिवंगत रिंकू शर्मा के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक के बाद एक हो रही हिंसात्मक घटनाएं इत्तेफाक नहीं बल्कि किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है। आखिर वह कौन सी शक्तियां हैं, जो देश की राजधानी को बड़े जख्म देकर कानून व्यवस्था के लिए चुनौतियां खड़ी कर रही हैं। रिंकू की निर्मम हत्या का जख्म दिल्ली को एक बड़े दर्द की आहट से परेशान कर रहा है।

मनीज तिवारी ने कहा कि पहले शाहीन बाग फिर दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे उसके बाद आंदोलन की आड़ में 26 जनवरी को देश का सिर शर्म से झुका देने वाली घटनाएं महज एक संयोग नहीं है और इन घटनाओं पर विपक्षी दलों का मौन समर्थन दिल्ली को बर्बाद करने के लिए किसी बड़े प्रयोग की ओर संकेत करता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और एक बड़ी तबाही से बचने के लिए हर नागरिक को सावधान रहना होगा।

परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दें केजरीवालः भाजपा

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि रिंकू अपने परिवार का चिराग था, जिसकी हत्या के बाद परिवार की देखरेख की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की है और दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़ कर परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने के लिए तत्परता दिखानी चाहिए।

भाजपा सांसद ने रिंकू के परिवार के लिए एक करोड़ रूपये जुटाने के लिए शुरू किए गए आनलाइन अभियान को लेकर पूर्व मंत्री और पार्टी नेता कपिल मिश्रा व वैशाली पोद्दार की सराहना की और कहा कि इनकी पहल से सिर्फ दो दिन ही करीब सात हजार लोगों की मदद से 76 लाख रुपये एकत्रित हो गए हैं। मनोज तिवारी के साथ उनके साथ भाजपा के बाहरी जिला अध्यक्ष बजरंग शुक्ला, पूर्व विधायक मनोज शौकीन, नीलकांत बख्शी, राजपाल, वैशाली पोद्दार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी भी थे।

Related Articles

Back to top button