ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
विदेश

इंटरपोल के पूर्व अध्यक्ष की पत्नी ने पुलिस संस्था के खिलाफ दर्ज कराया मामला

बीजिंगः अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) के पूर्व अध्यक्ष एवं भ्रष्चार के आरोप का सामना कर रहे चीन के निवासी होंगवेई मेंग की पत्नी ग्रेस मेंग ने इंटरपोल के खिलाफ हेग स्थित पंचाट के स्थायी न्यायालय में मामला दर्ज कराया है और अंतरराष्ट्रीय पुलिस संस्था पर अपने परिवार की रक्षा करने में विफल रहने तथा उन्हें चुप रहने के लिए धमकाने का आरोप लगाया है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार रविवार को सुश्री मेंग ने के हवाले से लिखा, ‘‘इंटरपोल मेरे परिवार की रक्षा तथा सहायता करने में विफल रहा है और यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन (इंटरपोल का सदस्य देश) के गलत कामों में संलिप्त है। उन्होंने कहा कि नहीं बोलने की इंटरपोल की धमकी के बावजूद मैं घोषणा कर रही हूं कि मैंने इंटरपोल के खिलाफ हेग स्थित पंचाट के स्थायी न्यायालय में कानूनी कार्यवाही शुरू की है।”

अखबार ने अपनी रिपोटर् में बताया कि सुश्री मेंग ने कहा कि इस कार्यवाही का उदेश्य यह जानना है कि इंटरपोल ने कर्मचारियों के प्रति अपने दायित्व का उल्लंघन किया है या नहीं? उधर, इंटरपोल ने सुश्री मेंग के आरोपों को बेबुनिया करार दिया और कहा, ‘‘इंटरपोल वादियों और उनके प्रतिनिधियों द्वारा प्रेस में इस मामले को प्रस्तुत करने के किसी भी प्रयास के साथ संलग्न नहीं होगा। वादियों और उनके प्रतिनिधियों को स्पष्ट रूप से ध्यान रहे कि उनके कानूनी सहायता के रास्ते अपर्याप्त हैं।”

उल्लेखनीय है कि इंटरपोल के तत्कालीन अध्यक्ष श्री होंगवेई गत वर्ष सितंबर में फ्रांस से चीन आये थे और उनकी पत्नी गत वर्ष अक्टूबर के प्रारंभ में उनके लापता होने की सूचना दी थी। बाद में चीन के अधिकारियों ने श्री होंगवेई के भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी की मीडिया रिपोटरं की पुष्टि की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button