ब्रेकिंग
Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार साइबर ठगी की रकम पर MP हाईकोर्ट सख्त: ATM से कैश निकालने पर बायोमेट्रिक या फेस स्कैन लागू करने का सु... सीहोर के वॉटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव: ग्रामीणों में मची अफरातफरी, अस्पताल में भर्ती
देश

PM ने रखी महाबाहु-ब्रह्मपुत्र पुल की नींव, बोले-ब्रिज से असम के लोगों का जीवन होगा आसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम को एक बार फिर बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी असम में ‘महाबाहु-ब्रह्मपुत्र’ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वे धुबरी फूलबाड़ी पुल की आधारशिला रखेंगे और मजुली पुल के निर्माण का लिए दोपहर 12 बजे भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (is of doing business) को आगे बढ़ाने के लिए दो ई-पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी और असम के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

कार-डी (कार्गो डेटा) पोर्टल वास्तविक समय के आधार पर कार्गो और क्रूज डेटा को मिलाएगा। पानी (Portal for Assets and Navigation Information) नदी जल पर्यटन और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए एक ही जगह पर समाधान प्रदान करने के रूप में कार्य करेगा। महाबाहु-ब्रह्मपुत्र के शुभारंभ के साथ नीमाटी-मजुली द्वीप, उत्तरी गुवाहाटी-दक्षिण गुवाहाटी और धुबरी-हाटसिंगिमारी के बीच रो-पैक्स पोत संचालन का उद्घाटन किया जाएगा।

कार्यक्रम में चार स्थानों नेमाटी, बिश्वनाथ घाट, पांडु और जोगीघोपा पर पर्यटन मंत्रालय की 9.41 करोड़ रुपए की सहायता से पर्यटक जेटी के निर्माण के लिए शिलान्यास भी शामिल है। ये जेटी रिवर क्रूज़ टूरिज्म को बढ़ावा देंगी, स्थानीय रोजगार पैदा करेंगी और स्थानीय व्यापार में वृद्धि करेंगी।

Related Articles

Back to top button