ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, उम्मीदवारों की पहली सूची पर होगा मंथन

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनाव के मद्देनजर आज दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में उम्मीदवारों की पहली सूची पर मंथन होगा। इस बीच भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और राहुल सिन्हा पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव संगठन शिवप्रकाश के आवास पर एक बैठक के लिए पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता आज होने वाली बैठक में शामिल होंगे। भाजपा प्रमुख दिलीप घोष और पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को दिल्ली पहुंचे।

इसे लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के अलावा भाजपा के असम प्रदेश अध्यक्ष रंजित दास, एजीपी प्रमुख और राज्य में मंत्री अतुल बोरा, यूपीपीएल अध्यक्ष प्रमोद बोरो, भाजपा नेता और राज्य में मंत्री हेमंत विश्व सरमा भी मौजूद रहे।

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष के अनुसार पार्टी राज्य इकाई ने बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए शुरुआती दो चरणों में हर सीट पर औसतन चार से पांच नामों को छांटा है। इनमें से अंतिम नाम पर फैसला आज होगा। 60 सीटों पर उम्मीदवाों के नाम तय किए जाएंगे। बंगाल में पहले चरण का चुनाव 27 मार्च को होना है। वहीं एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। दोनों चरणों में 30-30 सीटों पर चुनाव होने हैं।

दिलीप घोष ने कहा कि हमें अपनी जिला इकाइयों से पहले दो चरणों के लिए 120-140 नाम मिले हैं। इसके अलावा सैकड़ों अन्य नाम हैं। हमने प्रत्येक सीट के लिए 20-25 नाम लिए रखे और उनमें से हमने प्रति सीट लगभग 4-5 नामों को शॉर्टलिस्ट किया है। कुछ नाम हटाए जाएंगे और उसके बाद। नामों पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व लेगी। बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में चुनाव होंगे। वहीं असम में  27 मार्च से छह अप्रैल के बीच तीन चरणों में चुनाव होने हैं। पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु में एक ही चरण में छह अप्रैल को चुनाव होंगे। पांचों राज्यों के परिणाम दो मई को आएंगे।

Related Articles

Back to top button