ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

सीतापुर की किशोरी से लखनऊ में सामूहिक दुष्कर्म, आरोप‍ित की मां ने पुल‍िस को दी चौंकाने वाली जानकारी

सीतापुर। तालगांव इलाके की एक किशोरी 22 फरवरी को सुबह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। 13 दिन बाद पुलिस की सूचना पर परिवारजन लखनऊ जाकर किशोरी लाए और सीधे थाने पहुंचे। किशोरी के पिता ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गांव के ही युवक और लखनऊ निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा लिखाया है। पिता ने 26 फरवरी को थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। जिसे पुलिस ने अनदेखा कर दिया था। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को सुजीत वर्मा बहला-फुसलाकर लखनऊ ले गया था। इसके बाद उसकी बेटी किसी तरह से लखनऊ के आलमबाग निवासी रामेंद्र के संपर्क में आ गई थी। रामेंद्र अपने घर ले जाकर किशोरी के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। परिवारजन के मुताबिक, रामेंद्र की मां ने आलमबाग थाने में फोन कर पुलिस को जानकारी दी थी। जिस पर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसके परिवारजन को सौंपा है।

सहानुभूति दिखा ले गया घर कई दिनों तक लगातार किया दुष्कर्म : तालगांव कोतवाल आरबी सुमन का कहना है कि सुजीत वर्मा 22 फरवरी की सुबह उसे बहला-फुसलाकर लखनऊ ले गया था। वहां रेलवे लाइन के पास उसके साथ दुष्कर्म किया और वहीं उसे छोड़कर कहीं चला गया था। इसके बाद वह (किशोरी) आलमबाग निवासी रामेंद्र के संपर्क में आई थी।

आरोपितों के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में लिखा मुकदमा : कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपित सुजीत वर्मा और लखनऊ के आलमबाग निवासी रामेंद्र के विरुद्ध किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा लिखा गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

किशोरी की गुमशुदगी का नहीं मिला प्रार्थना पत्र : कोतवाली प्रभारी आरबी सुमन ने यह भी बताया कि किशोरी के पिता की तरफ से गुमशुदगी के संबंध में कोई भी तहरीर नहीं दी गई थी।

Related Articles

Back to top button