ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मनोरंजन

प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर भड़कीं गौहर ख़ान, बोलीं- ‘तुम्हारा दिमाग खराब है मैंने अभी अपने पिता को खोया है’

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर ख़ान इन दिनों एक मुश्किल वक्त से गुज़र रही हैं। हाल ही में गौहर ने अपने पिता ज़फर अहमद ख़ान को खोया है, जिसके बाद से गौहर बुरी तरह टूट गई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस को लेकर एक ऐसी खबर वायरल हुई जिसे सुनकर गौहर बुरी तरह भड़क गईं। खबर थी कि गौहर ख़ान मां बनने वाली हैं। ये सुनकर गौहर गुस्सा हो गईं और उन्होंने उस संस्थान को जमकर लताड़ लगाई जिसने ये खबर छापी थी।

एक न्यूज़ पोर्टल की रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए गौहर ने ट्वीट किया,‘तुम्हारा दिमाग खराब है, और फैक्ट्स भी। 12 साल छोटे वाली गलत न्यूज़ हुई पुरानी, कुछ भी टाइप करने से पहले अपने फैक्ट्स चेक कर लीजिए। मैंने अभी अभी अपने पिता को खोया है, इसलिए अपनी फालतू की रिपोर्ट को लेकर थोड़ी संवेदनशीलता रखिए। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं थैंक यू वेरी मच’।

आपको बता दें कि गौहर ने 25 दिसंबर 2020 को ही अपने ब्वॉयफ्रेंड ज़ैद दरबार से शादी की है। अपनी लविंग फोटोज़ और डांसिंग वीडियोज़ की वजह से ये कपल काफी चर्चा में रहता है। ज़ैद उम्र में गौहर से कम है इस वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि दोनों ट्रोलिंग से दूर अपनी बेफिक्र ज़िंदगी जीते हैं।

शादी के दो महीने बाद ही गौहर ने अपने पिता को खो दिया। पिता के निधन के बाद गौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने पापा के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘मेरे हीरो। आपके जैसा कोई नहीं है, और न कभी हो सकता। एक एंजल के रूप में मेरे पिता हमेशा के लिए चले हैं। अल्हमदोलिल्हा… उनका निधन उनके खूबसूरत जीवन का एक वसीयतनामा था और वह सबसे अच्छी आत्मा थे। मैं आपके बहुत प्यार करती हूं। मैं काफी कुछ आपके जैसी ही हूं पापा, लेकिन फिर भी आपके व्यक्तित्व की एक परसेंट भी नहीं बन सकती। #MyForeverShiningStar। अपनी दुआओं में उन्हें हमेशा याद रखें’।

वर्क फ्रंट की बात करें को गौहर ख़ान हाल ही में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ ‘तांडव’ में नज़र आई थीं। इस फिल्म में सैफ अली ख़ान, डिम्पल कपाडिया लीड रोल में थे। गौहर ने डिम्पल की पीए का रोल ही निभाया था। सीरीज़ में गौहर की एक्टिंग के लिए उन्हें काफी सराहा भी गया था।

Related Articles

Back to top button