ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
मनोरंजन

Rubina Dilaik मीडिया को इग्नोर करने की वजह से हुईं थीं ट्रोल, कुछ देर पहले ही मिली थी परिवार के खास सदस्य की मौत की खबर

नई दिल्ली, जेएनएन। ‘बिग बॉस 14’ विनर रुबीना दिलैक इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुईं हैं। कभी वह बिग बॉस के कंटेस्टेंट संग पार्टी करती नजर आ रही हैं तो कभी अपने परिवार संग क्वालिटी टाइम बिताती। वहीं बीते हफ्ते रुबीना अपने एक वीडियो के चलते काफी चर्चा में रहीं। इस वीडियो में रुबीना मीडिया को इग्नोर करती नरज आईं और इसी कारण उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। लेकिन अब मीडिया के अनदेखा करने की एक बड़ी वजह सामने आई है। आइए जानते हैं क्या है वो?

दरअसल, ‘बिग बॉस 14’ फेम एक्ट्रेस रुबीना दिलैक बीते हफ्ते  एयरपोर्ट पर नजर आईं थीं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रुबीना मीडियो को पूरी तरह से इग्नोर करती रही हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पैपराजी लगातार रुबीना का नाम लेते हैं और वह उनकी तरफ देखती तक नहीं हैं। इसके बाद एक पैपराजी रुबीना से पूछते हैं – ‘मैम नाराज हो क्या? तो भी रुबीना कुछ नहीं कहती हैं और आगे चल देती हैं।’ बस फिर क्या था इसी वीडियो के सामने आने आने के बाद ही रुबीना सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुई थीं। कुछ यूजर्स ने तो ये तक कहा कि ‘बिग बॉस’ जीतने का घमंड चढ़ गया है।

 

वहीं बाद में रुबीना दिलैक ने मीडिया को इग्नोर करने की बात की सच्चाई बताई। रुबीना ने हाल ही में एंडी कुमार के साथ बातचीत में बताया कि जो वीडियो वायरल हुआ, उससे ठीक पहले उन्हें अपनी बुआ की मौत की खबर मिली थी। इस बात को लेकर वह काफी सदमे में थीं। इस वजह से वो किसी से भी बात करने की हालत में नहीं थीं। इसी दौरान उन्होंने बताया​ कि जब वह ‘बिग बॉस’ के घर में थी, तब जनवरी में उनकी बुआ की हार्ट अटैक से मौत हो गई। लेकिन उनके परिजनों ने उन्हें इस बारे में नहीं बताया था। जब मैंने शो जीत लिया, तब भी मेरे परिवार ने ये बात मुझसे छिपाए रखी। क्योंकि उनकी दादाी मां नहीं चाहती थीं कि वह ये सब जानें और दुखी हो जाएं।

Related Articles

Back to top button