ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

भाजपा आज जारी कर सकती है बंगाल सहित 5 राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नाम

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा आज अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। पहले शनिवार को ही पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली है। शनिवार शाम भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की अहम बैठक हुई। इस बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी गई। इस अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे।

सीईसी ने लगाई लिस्ट पर मुहर

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार शाम हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के बाद सीईसी द्वारा इस पर मुहर लगा दी गई। दरअसल, भाजपा शनिवार को ही बंगाल चुनाव के लिए शेष 234 उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खबर है कि बैठक में बंगाल में हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले कई फिल्मी सितारों को टिकट देने पर भी चर्चा हुई। इसमें दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी बताया जा रहा है। हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहले ही कह चुके हैं कि मिथुन प्रचार करेंगे, लेकिन चुनाव नहीं लड़ेंगे।

बंगाल के लिए उम्मीदवारों की सूची तय

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राजीव बनर्जी ने सीईसी की बैठक के बाद कहा है कि आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के तीसरे और चौथे चरण के लिए लगभग 80 और उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया और रविवार को उनकी घोषणा करेंगे। बनर्जी ने शनिवार को दिल्ली में सीईसी की बैठक के बाद कहा कि हम मुख्य रूप से तीसरे और चौथे चरण के बारे में बोलते हैं और मुझे लगता है कि लगभग 80 सीटों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। घोषणा रविवार को की जाएगी।

बंगाल में 27 मार्च को होने वाले पहले चरण के मतदान के मद्देनजर 14 मार्च से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता मैदान में उतरेंगे।  रविवार से शाह बंगाल व असम के दो दिवसीय दौरे के दौरे पर रहेंगे।

Related Articles

Back to top button