ब्रेकिंग
जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ... अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की नई पाबंदियों की तैयारी, राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'अपनी शर्तों पर खत्म ... झारखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट: 23 और 24 अगस्त को इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी, IMD का... झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का बड़ा अभियान: 63 लाख से अधिक वोटरों को नोटिस जारी रामगढ़ के हेहल स्थित स्पंज आयरन फैक्टरी में भीषण टरबाइन ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत, 1 गंभी...
देश

बड़ी ख़बर: किसान आंदोलन में फ्रंट लाइन के नेता जोगिंदर उगराहां को हुआ कोरोना

बठिंडा: फिर से तेजी से फैल रही कोरोना महामारी ने अब किसानों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है।  केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में फ्रंट लाइन पर भूमिका निभाने वाले उगराहां संगठन के प्रधान जोगिंदर उगराहां  की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के अनुसार बठिंडा के एक प्राईवेट अस्पताल में किसान नेता उगराहां को दाखिल करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वह 2 दिनों से अस्पताल में उपचाराधीन हैं। साथ ही डाक्टरों के अनुसार 17 मार्च को जोगिंद्र सिंह उगराहां को फेफड़ों में इन्फैक्शन की शिकायत के चैकअप के लिए अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद उनका कोविड टैस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कौन हैं जोगिंदर उगराहां 
जोगिंदर उगराहां  भारतीय किसान यूनियन उगराहां के प्रमुख हैं। उगराहां का संबंध पंजाब के संगरूर जिले के शहर सुनाम के साथ है। उनका पालन पोषण पूर्ण रूप से एक किसानी परिवार में हुआ। जोगिन्द्र सिंह भारतीय सेना में सेवामुक्त होने के बाद किसानी की तरफ आ गए और साल 2002 में उन्होंने भारतीय किसान यूनियन उगराहां का गठन किया और तब से लेकर अब तक लगातार वह किसानी मुद्दों पर संघर्ष करते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button