ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
देश

देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार पर PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक, इस बार भी नहीं आएंगी ममता!

नई दिल्ली। भारत में चल रही कोरोना महामारी की स्थिति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस की नई लहर पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा टीकाकरण अभियान पर भी बात की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल नहीं होंगी। उनकी जगह मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय पीएम मोदी के साथ बैठक में भाग लेंगे।

महामारी के मसले पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ आखिरी चर्चा 17 मार्च को हुई थी। प्रधानमंत्री ने कुछ राज्यों में बढ़ते मामलों पर गंभीर चिंता जताई थी और दूसरी लहर को रोकने के लिए त्वरित और निर्णायक कदम उठाने को कहा था। इससे पहले पीएम मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में पांच सूत्रीय फॉर्मूला भी सुझाया था, जिसमें जांच, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान, उपचार, कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन और टीकाकरण को जरूरी बताया था।

बता दें की तगातार तीन दिन में दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब कोराना वायरस संक्रमण के एक दिन में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में लगातार 28वें दिन संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 8,43,473 हो गयी है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 6.59 प्रतिशत है। वहीं, लोगों के स्वस्थ होने की दर भी गिरकर 92.11 प्रतिशत हो गयी है। आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से अब तक 1,17,92,135 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर गिरकर 1.30 प्रतिशत हो गयी है।

Related Articles

Back to top button