ब्रेकिंग
एशिया के सबसे गर्म सूर्यकुंड में लगा मकर संक्रांति का मेला, सैकड़ों लोगों ने लगाई डुबकी जमशेदपुर में टुसू मेले का आयोजन, लोगों को किया गया पुरस्कृत मोरहाबादी मैदान में नमो पतंग महोत्सव का भव्य आयोजन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई कार्रवाई को बाबूलाल मरांडी ने बताया पुलिसिया गुंडागर्दी, तो झामुमो... पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव प्रखंड क्षेत्र में फिर दिखा कातिल हाथी, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने कि... देवघर के मधुपुर में दो पक्षों के बीच झड़प, सांसद निशिकांत दुबे ने मंत्री हफीजुल अंसारी की भूमिका पर ... झारखंड में सवर्ण आयोग की मांग, भाजपा नेता ज्योतिरिश्वर सिंह बने संयोजक रांची में बच्चा बरामदगी पर बोले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल, पुलिस ले रही है श्रेय लेकिन असली हीरो तो... बंगाल में SIR पर संग्राम: पुरुलिया के बाद अब चाकुलिया में तांडव, BDO दफ्तर फूंका; दस्तावेजों के साथ ... आफत की बारिश और बर्फबारी! अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, जानें पश्चिमी विक्षोभ का 'रुद्र रूप' किन...
विदेश

पाकिस्तान में लापता 16 खनिकों की सामूहिक कब्र मिली, एक दशक पहले हुए थे लापता

पेशावर। पाकिस्तान में 2011 में अचानक लापता हुए 16 खनिकों की सामूहिक कब्र मिलने का दावा किया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को एक सामूहिक कब्र मिली जिसमें 16 कोयला खनिकों के शव थे। ये एक दशक पहले देश के उत्तर-पश्चिम में लापता हो गए थे।

माना जाता है कि आतंकवादियों ने उनका अपहरण कर मार डाला और बाद में दफना दिया।पुलिस ने बताया कि ये खनिक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर से 75 किमी दूर कोहाट की एक खान में काम करते थे। यह इलाका अफगानिस्तान की सीमा से लगा है

एक दशक पहले इस इलाके में आतंकवादी सक्रिय थे। पुलिस अधिकारी अलीम खान ने बताया कि एक ग्रामीण ने सुदूर पहाड़ी इलाके में सामूहिक कब्र होने की जानकारी दी थी। फोरंसिक जांच के बाद खनिकों के अवशेष उनके स्वजन को दफनाने के लिए सौंप दिए गए। ये खनिक स्वात घाटी के शांगला शहर के निवासी थे। खान ने बताया कि इस मामले में पुलिस अपनी जांच जारी रखेगी।

Related Articles

Back to top button