ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

रायपुर में बाइक में पेट्रोल भरते समय अचानक हुआ ब्लास्ट, युवक ने कूदकर बचाई खुद की जान

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा नेवरा इलाके के तुलसी गांव में उस वक्त हडकंप मच गया जब पेट्रोल पंप में अचानक आग लग गई। वहीं इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में काफी तेजी से वायरल होने लगा है। वीडियो में एक बाइक चंद सेकेंड्स में आग गोला बन खाक हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंच कर 30 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया। यह संयोग रहा कि आग पेट्रोल पंप की मशीन तक नहीं पहुंची, वरना और भी बड़ी घटना हो सकती थी।

गाड़ी का फ्यूल पाइप जलने से लगी आग

तिल्दा पुलिस थाना प्रभारी शरद चंद्रा ने बताया कि घटना लगभग दोपहर तीन बजे के आस-पास की है। जब लॉकडाउन के चलते एक युवक अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचा था। पम्प के कर्मचारियों ने उसकी बाइक में पेट्रोल भरा, उसके बाद बाइक स्टार्ट करते समय उसमें स्पार्क हुआ, जिससे बाइक में आग लग गई।

बाइक सवार युवक घबराकर वहां से दूर चला गया। वहीं देखते ही देखते बाइक की टंकी में ब्लास्ट हो गया, जिससे आग ने भयावह रूप ले लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए पेट्रोल पंप में मौजूद 12 फायर सेफ्टी की मदद से आग पर काबू पाया लिया।

युवक ने कूदकर खुद की बचाई जान

पेट्रोल पंप के संचालक रोहित गिन्दलानी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार युवक दुर्गा प्रसाद बाजपेई पेमेंट देने के लिए एटीएम कार्ड निकाल रहा था। तभी उसकी होंडा कंपनी की बाइक के स्पार्क प्लग से चिंगारी निकली और देखते ही देखते गाड़ी के फ्यूल पाइप तक पहुंच गई। इस घटना को देखते ही मोटरसाइकिल चालक कूदकर वहां से दूर भाग गया। बताया जाता है कि फ्यूल पाइप में आग लगने की वजह से बाइक का फ्यूल टैंक ब्लास्ट हो गया।

Related Articles

Back to top button