ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

कोरोना संक्रमण की खतरनाक लहर के बीच यूपी, हरियाणा सहित कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, जानें- सबकुछ

नई दिल्ली। देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच कई राज्यों ने बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र व सीबीएसई सहित कई राज्यों में बोर्ड की परीक्षाएं अब टाल दी गई है। वहीं, गोवा में 24 अप्रैल से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर राज्य सरकार ने 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद करने पर अभी विचार नहीं किया है। बता दें कि गोवा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 अप्रैल से आयोजित की जानी हैं।

यूपी में अगले आदेश तक 10 और 12 वीं की यूपी बोर्ड परीक्षाएं स्थगित (UP board exam postponed updete)

यूपी में कोरोना संक्रमण के कहर के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला लिया है। यूपी में अगले आदेश तक 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। अब मई में नई तारीखों पर विचार किया जाएगा। साथ ही 15 मई तक 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। इसी के साथ यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी 15 मई तक टाल दी गई हैं। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। इससे पहले दिनेश शर्मा न कहा था कि बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 8 मई से शुरू होने वाले थे। 10वीं की परीक्षा 12 कार्य दिवस में पूरी होने के बाद 25 मई को खत्म होनी थी जबकि 12वीं की परीक्षाएं 15 दिन बाद 28 मई को पूरी होनी थी। अब हालातों की समीक्षा के बाद अगला आदेश लिया जाएगा।

हरियाणा में भी 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद, 12वीं की परीक्षा स्थगित (Haryana board exam postponed)

उधर हरियाणा बोर्ड ने भी 10वीं की परीक्षा रद कर दी हैं जबकि 12वीं की परीक्षाओं पर बाद में फैसला लिया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं रद होने के बाद हरियाणा सरकार ने भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी सी 10वीं की परीक्षाएं रद कर दी हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ चर्चा की, जिसके बाद 10वीं की परीक्षाएं रद करने का फैसला लिया गया। 12वीं की परीक्षाएं भी अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं। इन पर एक जून को अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

गुजरात बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित (Gujrat board exam postponed)

गुजरात सरकार ने गुरुवार को प्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा 15 मई तक स्थगित कर दी है। कक्षा एक से नौ, कक्षा 11 के बच्चों को मास प्रमोशन का भी निर्णय किया गया। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गुजरात शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 व कक्षा 12 की 10 मई से होने वाली परीक्षाओं को स्थगित रखने का निर्णय किया गया है। 15 मई को स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करेंगे तथा उसके बाद ही परीक्षाओं की तिथि का निर्धारण किया जाएगा। राज्य सरकार ने कक्षा एक से कक्षा नौ के विद्यार्थियों को तथा कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं को मास प्रमोशन देने की घोषणा की है।

तेलंगाना दसवीं कक्षा की परीक्षा रद (Telangana govt cancels Class 10 SSC Board Exams)

तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण तेलंगाना सरकार ने 10वीं एसएससी बोर्ड की परीक्षा रद कर दी है। बोर्ड द्वारा तय मापदंडों के आधार पर छात्रों को पास किया जाएगा। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जो छात्र बोर्ड के परिणाम से असंतुष्ट होंगे, वे जब स्थितियां अनुकूल होगी तो परीक्षा भी दे सकते हैं

सीबीएसई की परीक्षाएं भी स्थगित (CBSE board exam postponed)

इससे पहले बुधवार को सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया गया जबकि 12 वीं की परीक्षाएं जून तक अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। देश भर के छात्र, अभिभावक  और शिक्षकों के साथ- साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री, कई नेताओं और जन-प्रतिनिधियों ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित या रद किए जाने की मांग की थी।

महाराष्ट्र में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा टली (Maharashtra board exam postponed)

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा टाल दी गई है. महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि महाराष्ट्र की वर्तमान कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए, हमने कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी है। उन्होंने कहा कि कक्षा 12 वीं की परीक्षाएं मई के अंत तक आयोजित की जाएंगी। 10 वीं कक्षा की परीक्षाएं जून में होंगी। इसी के मुताबिक नए तारीखों की घोषणा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button