ब्रेकिंग
हरदोई: गुटखा थूकने पर बवाल, भिड़े दो गुट… लहराई राइफल; चार युवकों को उठा ले गई पुलिस ‘हैलो, CBI अधिकारी बोल रहा हूं…’ लखनऊ में 100 साल के बुजुर्ग और बेटे को 6 दिन तक रखा ‘कैद’, ठगे 1.29... साइबर सिटी गुरुग्राम के इन 2 इलाकों पर चला बुलडोजर, 3 कॉलोनियां की ध्वस्त 14 दिन में Rajinikanth की फिल्म ने पार किए 500 करोड़, खतरे में पद्मावत-सैयारा का रिकॉर्ड 3 जून ने हमें बहुत खुशी दी, लेकिन 4 जून को सब बदल गया… RCB ने तीन महीने के बाद क्यों तोड़ी चुप्पी? ईरान के लोग राजधानी तेहरान को छोड़ इन इलाकों में क्यों खरीद रहे हैं घर? क्या महंगी होने वाली है चांदी? 3 दिन बाद बदलने वाला है ये नियम आपकी लापरवाही, हैकर्स की कमाई! OTP और कार्ड के भी बिना खाली हो सकता है अकाउंट दाईं और बाईं सूंड वाले गणपति, घर और मंदिर में क्यों रखी जाती हैं अलग-अलग तरह की प्रतिमाएं? चिया या फ्लैक्स सीड्स, वजन घटाने के लिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?
देश

मास्क न लगाने पर टोका तो दिल्ली पुलिसकर्मियों से भिड़ गई युवती, पति ने भी की बदसलूकी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में जहां लोग इलाज के लिए परेशान हैं, वहीं देश की सबसे हाइटेक मानी जाने वाली दिल्ली पुलिस के साथ दंपती द्वारा हैरान करने वाली करतूत सामने आई है। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली क्षेत्र में कार सवार दंपती द्वारा दिल्ली पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। पुलिसवालों के साथ यह बदसलूकी इसलिए की गई, क्योंकि कार  सवार दंपती को मास्क नहीं लगाने पर टोका था। दरअसल, दरियागंज स्थित दिल्ली गेट के समीप वीकेंड कर्फ्यू के दौरान एक दंपती द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दंपती मास्क नहीं पहनने पर टोकने पर बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अपने पति के साथ बिना मास्क के कार में घूम रही महिला को दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए रोका था। कार रोकते ही महिला ने पुलिसकर्मियों के साथ काफी दर तक बदसलूकी की है। यहां तक पुलिसकर्मियों को आरोपित महिला ने कम पढ़ा लिखा और खुद को यूपीएससी टॉपर बताकर डराने लगी। थाने से महिला सिपाही को बुलाकर आरोपित महिला को काबू कर थाने लाया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपित महिला ने भीड़ को भी उकसाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने दंपती के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। वीडियो देखने के बाद मध्य जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी कई धाराएं जोड़ी जाएंगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदसलूकी करने वाला दंपती पटेल नगर इलाके का रहने वाला है। आरोपित दंपती की पहचान पंकज और आभा के रूप में हुई है।

बता दें कि दिल्ली में कार के भीतर मास्क नहीं लगाने पर 2000 रुपये का फाइन लगाने का नियम है। इस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने भी मुहर लगा दी है। ऐसे में इस महिला पर उसके पति दोनों पर मास्क नहीं पहनने पर अलग-अलग 2000  रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा कई अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं।

Related Articles

Back to top button