ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

स्वस्थ छत्तीसगढ़ अभियान का ब्रांड अंबेसडर चुनने के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता

रायपुर। कोरोना संक्रमण के दौर में तन-मन स्वस्थ रखना बहुत ज्यादा आवश्यक है। इसके लिए छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस द्वारा ‘स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ अभियान’ प्रारम्भ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिकों को नियमित व्यायाम, योग, स्वच्‍छता, पौष्टिक आहार अपनी दिनचर्या में शामिल करने प्रेरित किया जाएगा।

इसके लिए कई ब्रांड अंबेसडर की तलाश की जा रही है, जिनका चयन ‘स्वस्थ छत्तीसगढ़’ प्रतियोगिता के माध्यम से किया जा रहा है। खेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि यदि नागरिकों को लगता है कि आप इस अभियान के हिस्सा बन सकते हैं तो उन्हें अपना 30 सेकेंड का व्यायाम, योग, हेल्दी वर्कआउट या संदेश का वीडियो अपने नाम व पते के साथ भेजें।

वाट्सएप नंबर 7771001701 पर दिनांक 21 से 25 अप्रैल तक रोजाना सुबह 10-12 बजे के मध्य प्रेषित कर सकते हैं, जिसमें से हम प्रत्येक दिन 10 उत्कृष्ट प्रतिभागी को स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ अभियान का ब्रांड अंबेसडर चुनेंगे। और चयनित वीडियो को प्रदेश में जागरूकता फैलाने फेसबुक पेज छत्तीसगढ़ खेल महासंघ सहित विभिन्न इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनता को जागरूक करने के लिए शेयर करेंगें। लाइक, कमेंट, शेयर के आधार पर प्रत्येक दिन तीन मेडलिस्ट विजेता चुने जाएंगे।

Related Articles

Back to top button