ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

बुलंदशहर में नकली शराब पीने से दो की मौत, डीएम समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे

बुलंदशहर। उत्‍तर प्रदेश में नकली शराब पीने से मौत का मामला एक बार फिर सामने आया है। बुलंदशहर के थाना गुलावठी में दो की मौत हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही अधिकारियों में खलबली मच गई और मौके पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार समेत पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं गांव वालों की भारी भीड़ जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि या शराब एक प्रधान प्रत्‍याशी द्वारा बांटी गई थी। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

थाना गुलावठी के गांव छपरावत में आप मिश्रित शराब पीने से दो की मौत हो गई है। जिलाधिकारी सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि शराब

प्रधान प्रत्याशी द्वारा बांटी गई थी। पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी गई है। शव को पोस्‍टमार्टम भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं गांव में हंगामे को कंट्रोल करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात की गई है। इसके अलावा पुलिस प्रत्‍याशी की तलाश कर रही है।

कितने लोगों ने पी शराब जानकारी नहीं

पुलिस घटना स्‍थल पर पहुंची हुई है। पर अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि नकली शराब कितने लोगों ने पी है। इसके अलावा इस बात की भी जानकारी नहीं है कि आखिर यह शराब कहां से आई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है। जल्‍द ही इस मामले का राजफाश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button