ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
देश

बड़ी खबरः नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कैबिनेट से दिया इस्तीफा, 1 महीने बाद खुलासा

नई दिल्लीः पंजाब कांग्रेस के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी नवजोत सिंह सिद्धू के ट्विटर हैंडल से मिली है। नवजोत सिंह सिद्धू ने 10 जून  2019 को ही चिट्ठी लिखकर इस्तीफा दे चुके थे। सिद्धू ने राहुल गांधी को ये चिट्ठी लिखी थी। नवजोत सिंह सिद्धू ने यह इस्तीफा एक महीना पहले ही दे दिया था, लेकिन इस बात का खुलासा आज किया है। एक महीना बीत जाने के बाद सिद्धू के इस्तीफे का खुलासा हुआ है। इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू 10 दिन के लिए माता वैष्णों देवी के दरबार पर ही थे और वहां से वापस आने के बाद उन्होनें इस बात की जानकारी जनतक की है।

Navjot Singh Sidhu

@sherryontopp

My letter to the Congress President Shri. Rahul Gandhi Ji, submitted on 10 June 2019.

4,075 people are talking about this

आपको बता दें कि  पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के बीच अर्से से खटपट की खबरें थीं। लोकसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस को अच्छी संख्या में सीटें न मिलने का ठीकरा अमरिंदर सिंह ने सिद्धू पर फोड़ा था और केंद्रीय आलाकमान से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के बाद 6 जून को हुई कैबिनेट की पहली ही बैठक में सिद्धू सहित कई मंत्रियों के विभाग बदल दिए थे।

सिद्धू के पास पहले स्थानीय स्वशासन विभाग था, मगर अब उनके जिम्मे ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग था। सिद्धू ने रविवार को इसी मंत्रालय से इस्तीफा दिया है। पिछली मीटिंग में मुख्यमंत्री ने पर्यटन और संस्कृति मामलों का प्रभार भी उनसे वापस ले लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button