ब्रेकिंग
Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर...
मनोरंजन

पिता के निधन के बाद हिना खान ने किया पहला पोस्ट, फैंस को दिया खास मैसेज

नई दिल्ली। छोटे पर्दे की अभिनेत्री हिना खान के पिता का बीते दिनों ही निधन हुआ है। पिता के निधन के बाद से ही अभिनेत्री भी सदमे में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली है। लेकिन हाल ही में हिना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पहला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने फैंस के साथ अपना दुख व्यक्त किया है।

हिना के पिता का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था। पिता की मौत के समय हिना खान अभिनेता शाहिर शेख के साथ कश्मीर में शूटिंग कर रही थीं। लेकिन जैसे ही उन्हें यह दुखद खबर मिली वो तुरंत सबकुछ छोड़कर अपने परिवार के पास मुंबई पहुंच गईं। पिता की मौत से सदमे में पहुंची हिना खान सोशल मीडिया से भी दूर ही थीं। लेकिन अब हाल ही में पिता की मौत के बाद पहली बार उन्होंने पोस्ट किया है।

हिना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरे प्यारे पापा असलम खान 20 अप्रैल 2021 को हम सबको छोड़कर चले गए। इस मुश्किल वक्त में आप सभी ने मेरे और मेरे परिवार के बारे में चिंता की इसके लिए मैं आप सभी की आभारी हूं। मैं और मेरा परिवार अभी शोक में हैं, ऐसे में मेरे वर्क कमिटमेंट के लिए सोशल मीडिया अकाउंट्स मेरी टीम हैंडल करेगी। आपके सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रिया- हिना खान’।

बता दें कि हिना के पिता उन्हें बहुत सपोर्ट करते थे ईटीटाइम्स से बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था, ‘मुझे नहीं पता कि ये बात कितने लोग जानते हैं लेकिन मैं जब मुंबई आई थी तो इस बारे में सिर्फ मेरे पापा जानते थे। मैंने सिर्फ इस बारे में अपने पापा को बताया था कि मैं मुंबई जा रही हूं बाकी किसी को नहीं पता था। मेरी मम्मी और बाकी के परिवार वालों को तो लगा था कि मैं दिल्ली में हूं। मैंने अपनी ज़िंदगी में चाहें जो फैसला लिया हो मेरे पापा उसमें हमेशा मेरे पार्टनर इन क्राइम रहे हैं। मैं आगे भी अपनी ज़िंदगी में जो भी करूंगी या कर रही हूं इस बारे में पापा से बात करती हूं। मैं हमेशा पापा की राजकुमारी रही हूं। बल्कि बिग बॉस में भी मेरे बेड पर लिखा था ‘पापा की बेटी’।

गौरतलब है कि हिना खान छोटे पर्दे की जानी- मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्टार प्लस के धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की थी। इसके बाद हिना खान बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। हिना खान ने अपना बॉलीवुड डेब्यू भी कर लिया है। बीते दिनों हिना ‘हैक्ड’ फिल्म में नजर आई थी।

Related Articles

Back to top button