ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

मिट्टी खोदाई के नाम पर पिता-पुत्र ने पड़ोसी तीन लोगों को मौत के घाट उतारा

बिलासपुर। मुंगेली जिले के ग्राम जरेली में मिट्टी खोदाई के नाम पर बाप-बेटे ने मिलकर पडोस में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्‍हें उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया हैा घटना की सूचना मिलने के बाद पथरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मौके पर तीनों की लाश लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने पांच आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पथरिया पुलिस को सूचना मिली कि तखतपुर से लगे ग्राम जरेली में तीन लोगों की हत्या हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मुंगेली एसपी अरविंद कुजूर ने मौके पर पथरिया स्टाफ को भेजा। थानेदार टीम के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान तीन लोगों की लाश मौके पर रक्त रंजित अवस्था में पड़ी थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपित तीजराम बंजारे और गणेश राम बघेल (55 साल) पड़ोसी थे।

इनके बीच पिछले कुछ सालों से जमीन विवाद को लेकर लड़ाई चल रही है। मंगलवार सुबह गणेश राम बघेल अपने पुत्र लोचन बघेल और कुमारी सरिता बघेल (31) साल के साथ मिट्टी की खोदाई कर रहे थे। इसी बीच तीजराम बंजारे पहुंच गया और विवाद करने लगा। देखते ही देखते आरोपित तीजराम बंजारे ने अपने बेटे के साथ मिलकर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस हमले में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बीच बचाव करने आए परिवार के दो सदस्‍य घायल हो गए। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए पथरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button