ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
टेक्नोलॉजी

Truecaller ने Covid Hospital Directory की लॉन्च, यूजर्स को मिलेगी कोविड अस्पतालों के फोन नंबर की जानकारी

नई दिल्ली। Truecaller ने भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखकर Covid Hospital Directory लॉन्च की है। इस डायरेक्टरी के माध्यम से भारतीय यूजर्स को कोविड अस्पताल के टेलीफोन नंबर और एड्रेस की जानकारी मिलेगी। खास बात यह है कि इसके लिए यूजर्स को अलग से मोबाइल ऐप को डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा। यूजर्स Truecaller ऐप के मेन्यू में जाकर डायरेक्टरी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रूकॉलर का कहना है कि कोविड डायरेक्टरी में देश भर के कई राज्यों के कोविड अस्पतालों के टेलीफोन नंबर और एड्रेस हैं, जिन्हें सरकार के डेटाबेस से लिया गया है। हालांकि, इस डायरेक्टरी में यूजर्स को अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की जानकारी नहीं मिलेगी।

Truecaller इंडिया के MD रिशित झुनझुनवाला ने कहा है कि हमने भारतीय यूजर्स की सुविधा के लिए डायरेक्टरी को लॉन्च किया है। इसमें उन्हें कोविड अस्पतालों के फोन नंबर और एड्रेस की जानकारी मिलेगी। उन्होंने आगे कहा है कि हम इस डायरेक्टरी पर काम कर रहे हैं और इसमें जल्द ही और भी अन्य कोविड अस्पतालों के नंबर जोड़ेंगे।

पिछले साल कमाल का फीचर हुआ लॉन्च          

आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल अपने प्लेटफॉर्म पर कॉलर आईडी फीचर को अपडेट करने के साथ उसमें कॉल रीजन फीचर को जोड़ा था। इस फीचर के जरिए यूजर्स कॉल करने के साथ कॉल करने की वजह को सेट कर सकते हैं। इससे कॉल पिक करने वाले को पहले ही जानकारी मिल जाएगी, कोई उसे क्यों फोन कर रहा है

डिस्प्ले में दिखाई देगा टेक्स्ट

जब भी कोई कॉल करेगा, तो डिस्प्ले में कॉलर के नाम के साथ कॉल की वजह भी टेक्स्ट में लिखी दिखाई देगी। हालांकि, यह तभी मुमकिन है, जब कॉल करने वाला यूजर फोन करने से पहले इस फीचर का उपयोग करें। अन्य फीचर्स की बात करें तो Truecaller ने SMS ट्रांसलेशन और Schedule SMS फीचर को जोड़ा था।

Related Articles

Back to top button