ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

अरपा भैसाझार बैराज से पहली बार छोड़ा गया पानी, 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में हो सकेगी सिंचाई

बिलासपुर। कोटा में निर्माणाधीन अरपा भैसाझार बैराज का काम अंतिम चरण में है। सोमवार को पहली बार नहरों में पानी छोड़कर इसकी जांच की गई। 22 किलोमीटर तक पानी सफलतापूर्वक पहुंच गया। अब लगातार 15 दिनों तक नहर में 12-12 घण्टे पानी छोड़कर देखा जाएगा।

25 हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षमता वाले बैराज से इस बार 10 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में पानी दिया जाएगा। अरपा भैसाझार के निर्मांण को 6 जून 2012 को स्वीकृति मिली थी। 7 वर्षों में इसका निर्मांण कार्य पूरा हुआ है।

कुल 1141 करोड़ लागत की इस सिंचाई परियोजना के तहत 27 किलोमीटर की 5 नहरों का निर्मांण किया गया है। इस परियोजना से क्षेत्र के 96 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। इनमें तखतपुर के 71 गांव, बिह्ला 30 गांव और कोटा के 1 गांव को पानी मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button