ब्रेकिंग
Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य...
देश

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लेकर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने की आपत्तिजनक टिप्पणी

भोपाल। भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लिए बगैर उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि संतों और वीरों की भूमि पर अब तो राम बनना ही होगा। इस पर मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव (मीडिया) केके मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में लोकतंत्र की सीता का अपहरण करने पर वे कुछ कहतीं तो बेहतर होता। प्रज्ञा सिंह ने बंगाल में हिंसा की घटनाओं को लेकर ट्वीट कर कहा कि बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार.. अब टिट फॉर टैट करना ही होगा। राष्ट्रपति शासन और एनआरसी, बस यही उपाय हैं। इस पर पलटवार करते हुए केके मिश्रा ने कहा कि कोरोना के कहर से लाशों के ढेर से बेखबर प्रज्ञा सिंह अचानक प्रकट हुई। वह भी बंगाल व ममता बनर्जी को लेकर। वह वहां राष्ट्रपति शासन की मांग कर रही हैं। वह यह बतातीं कि भोपाल में कितनी मौतें हुई तो बेहतर होता।

विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई व्यक्ति राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

पिछले दिनों भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस द्वारा चीन के मामले में खड़े किए जा रहे सवाल पर मीडिया से कहा कि विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई भी व्यक्ति राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। चाणक्य ने कहा था कि इस भूमि का पुत्र ही देश की रक्षा कर सकता है। यहां साध्वी का इशारा सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर था।

दिग्विजय सिंह पर साधा था निशाना 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर साधते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की ओर से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जाकिर नाइक से समर्थन मांगने के बयान में कोई सत्यता नहीं है। जिसने भगवा को आतंकवाद कहा, भोपाल की जनता ने उसे सजा दे दी।

Related Articles

Back to top button