ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
देश

आज फिर टूटा रिकॉर्ड, 4 लाख से अधिक आए नए मामले व 3,980 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली। भारत (India) में  बीते 24 घंटों के दौरान 4 लाख से अधिक नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई वहीं कोविड-19 के कारण मरने वालों के नए आंकड़े ने पुराना सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुरुवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 4,12,262 नए मामले आए और 3,980 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,10,77,410 हो गया है और कुल मरनेवालों की संख्या 2,30,168 हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार, अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 35,66,398 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,72,80,844 है। भारत में बुधवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,67,75,209 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,23,131 सैंपल केवल कल टेस्ट किए गए। ये आंकड़े भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, ICMR ने बताए हैं।

जहां तक इस घातक वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की बात है तो देश में 16 जनवरी से शुरू किए गए वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 16.24 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। बता दें कि इस अभियान के 110वें दिन चार मई को 18,90,346 लोगों को टीका लगाया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।

इस माह की 1 तारीख को पहला दिन था जब 4 लाख से अधिक संक्रमितों की पहचान 24 घंटे की अवधि में की गई। उस दिन COVID-19 के 4,01,993 नए मामले दर्ज हुए थे और 3,523 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले 21 अप्रैल को संक्रमण का आंकड़ा 3 लाख के पार चला गया था यानि मात्र दस दिनों के भीतर 1 लाख मामले बढ़ गए।

Related Articles

Back to top button