ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
विदेश

पाकिस्तान ने खोला अपना एयरस्पेस, बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद किया था बंद

 पाकिस्तान ने सभी असैन्य विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र सोमवार देर रात 12 बजकर 41 मिनट पर खोल दिया। बालाकोट एयरस्ट्राइक के 140 दिन बाद पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस खोला है। पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान एयरस्पेस को सभी प्रकार के नागरिक यातायात के लिए खोल दिया गया है। पाकिस्तान के इस कदम से एयर इंडिया को बड़ी राहत मिली है।

दरअसल पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र पर रोक के कारण एयर इंडिया की उड़ान को नई दिल्ली से अमेरिका जाने में अब 2-3 घंटे अधिक लगते हैं तो वहींं यूरोप की उड़ानों को करीब दो घंटे अधिक लगते हैं, जिससे एयक इंडिया को काफी वित्तीय नुकसान हुआ। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते काफी तनावपूर्ण हो गए थे।

भारतीय वायुसेना ने आतंकी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविरों पर 27 फरवरी को हमला किया था जिसके बाद से पाकिस्तान ने हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने पर रोक लगा दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button